महाराष्ट्र : मोटरसाइकिल-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत उस समय हो गई जब उसकी मोटरसाइकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी और उसे अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भारी यातायात जाम में फंस गई। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर शाम भिवंडी क्षेत्र के निंबावली नाका के पास हुई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान इंजीनियर विनोद पाटिल के रूप में हुई है, जो वशिंद स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। वह मोटरसाइकिल से कसहेली गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। भिवंडी तालुका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने के बाद पाटिल नीचे गिर गए और ट्रक के नीचे आ गए। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट पहन रखा था।

यह भी पढ़े: उप्र : शामली में बाइक-ट्रक की टक्‍कर, दो की मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाटिल को ट्रक के नीचे से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन एंबुलेंस ठाणे-भिवंडी मार्ग पर भारी जाम में फंस गई और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button