श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम्-शिवालय में मनायी गयी महाशिवरात्रि
हैदराबाद, श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम्-शिवालय में महाशिवरात्रि महामहोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर भक्तों ने श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग का महारुद्राभिषेक किया। अलवाल के वृंदावन नगर स्थित श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवास्थानम्-शिवालय में स्थापित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग एवं घृष्नेश्वर ज्योतिर्लिंग को भव्य रूप से जगमगाती रोशनी और पुष्पों से सजाया गया।




















महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भक्त श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं अभिषेक के लिए उपस्थित हुए। भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन एवं अभिषेक का लाभ लिया। भक्तों ने श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्री स्फटिक शिवलिंग, श्री पारदेश्वर शिवलिंग, श्री शंखेश्वर महादेव 108 शिवलिंग, श्री मणि महेश शिवलिंग, श्री अर्धनारेश्वर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। सारे ज्योतिर्लिंग को एक ही स्थान पर प्राण-प्रतिष्ठित किया गया है, जिसके भक्तों ने दर्शन का लाभ लिया।
यह भी पढ़ें… सीरवी समाज पारसीगुट्टा प्रीमियर लीग-1 का भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम में संस्थापक तरुण कुमार झँवर, चेयरमैन महेश नरेठा, वाइस चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, ट्रस्ट सचिव प्रमिला व्यास, सह संयुक्त सचिव दीप्ति सिंघला व ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





