सिखवाल ब्राह्मण समाज का महाशिवरात्रि महोत्सव आज
हैदराबाद, सिखवाल ब्राह्मण समाज, भाग्यनगर द्वारा 15 फरवरी को शाम 7.11 बजे से श्री राम दरबार, पंचायतीवाड़ा स्थित श्री विजय शंकर शिवालय में महाशिवरात्रि का आयोजन किया जाएगा।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभशाम 7.11 बजे होगा। 8.11 बजे से रुद्राभिषेक एवं भगवान विजय शंकर का श्रृंगार किया जाएगा। अवसर पर समाज के प्रमुख भजन गायक भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। रात 12.11 बजे महाआरती के पश्चात फलाहार प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़े: महाशिवरात्रि पर महादेव मंदिर चारमीनार में उमड़े भक्त
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें रामदेव नागला, रामदेव व्यास, मुरलीधर तिवारी, रामनिवास ओझा एवं लक्ष्मीनारायण व्यास ने भाग लिया। समाज बंधुओं से महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने की अपील की गई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



