महावीर बैंक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष

हैदराबाद, महावीर बैंक द्वारा ए.एस. राव नगर शाखा में सहकारिता विभाग, ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाया गया। आज यहाँ आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के सहकारिता विभाग के प्रिंसिपल बी. वेंकैया ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है, जो सतत विकास में सहकारिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

इस वर्ष का विषय सहकारिताएँ एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती हैं जो सहकारिताओं के स्थायी वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करता है तथा उन्हें आज की वैश्विक चुनौतियों के लिए आवश्यक समाधान के रूप में स्थापित करता है। महावीर बैंक के एमडी और सीईओ विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बैंक सामाजिक समावेश, आर्थिक सशक्तिकरण, सामुदायिक सहभागिता के लिए बेहतर विश्व के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

महावीर बैंक डिजिटल प्रौद्योगिकी के साथ बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों के लिए आसान बैंकिंग समाधान लाकर अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाएगा, ताकि सभी वर्ग के लोग समृद्ध हों। हम अपने स्थानीय समुदायों में सक्रिय रूप से शामिल हैं, स्थानीय पहलों का समर्थन करते हैं और उन संगठनों के साथ साझेदारी करते हैं, जो हमारे मूल्यों को साझा करते हैं।

यह भी पढ़ें… तेयुप ने किया व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

हम मजबूत, लचीले समुदायों के निर्माण में विश्वास करते हैं, जहाँ हर कोई फल-फूल सकता है। सभी के लिए अधिक टिकाऊ, समतापूर्ण और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करना, नवाचार करना और सहयोग करना जारी रखेंगे। कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार आर. संगीता, ऑडिटर के. संगीता, ग्राहक सोहन सिंह राजपुरोहित, कैलाश शर्मा और दुलीचंद ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button