महावीर बैंक नागोल शाखा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष
हैदराबाद, महावीर बैंक ने अपनी नागोल शाखा में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महावीर बैंक की नागोल शाखा में वैश्विक थीम सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है को उत्साह के साथ मनाते हुए अपने ग्राहकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों के बीच सहकारी बैंकिंग मॉडल को बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम में सहकारी विभाग के सहायक रजिस्ट्रार विशिष्ट अतिथि एस. शिव कुमार और जी. श्रीनिवास ने सहकारिता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का नेतृत्व नागोल शाखा प्रबंधक शिव प्रसाद और बोडुप्पल शाखा प्रबंधक रामकृष्ण ने किया।
यह भी पढ़ें: संस्कृति की 39वीं कार्यकारिणी गठित
शिव प्रसाद और बोडुप्पल शाखा प्रबंधक ने सामाजिक समावेशन, आर्थिक सशक्तिकरण और सार्थक सामुदायिक जुड़ाव के लिए बैंक की मजबूती पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महावीर बैंक ने समाज के सभी वर्गों में वित्तीय पहुँच और समावेशन सुनिश्चित करते हुए बैंकिंग सेवाओं से वंचित समुदायों तक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने की अपनी पहल बनाई है।
अवसर पर बैंक के स्टाफ व उपभोक्ता उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





