माहेश्वरी समाज भवन ट्रस्ट ने मनाया महेश नवमी महोत्सव

Ad

हैदराबाद, माहेश्वरी समाज, हैदराबाद-सिकंदराबाद माहेश्वरी समाज भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में 5138वाँ माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी महोत्सव आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात डॉ. संदीप साबू एवं विशेष अतिथि सीए दीपक लड्डा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अवसर पर समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी, कार्यक्रम संयोजक नरसिंगदास लोया, मंत्री रामप्रकाश भंडारी उपाध्यक्ष श्रीनिवास असावा, विनोद बंग, संपत तोष्णीवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश मंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

सीए कैरियर पर जोर और माहेश्वरी भवन निर्माण प्रगति

मंचीय कार्यक्रम में विशेष अतिथि सीए दीपक लड्डा ने कहा कि एक समय आईसीएआई में माहेश्वरी समाज का दबदबा रहता था, जहाँ बहुत अधिक सीए होते थे, लेकिन इनकी संख्या घटकर 10 प्रतिशत तक हो गई है, जो चिंता का विषय है। सीए ऐसा प्रोफेशन है, जहाँ कोई आरक्षण नहीं है और सीए करने के बाद अवसर भी बहुत ज्यादा हैं। इसलिए सीए पर फोकस करें। इसमें ज्यादा फीस भी नहीं लगती।

उन्होंने कहा कि वैसे तो आईआईटी, इंजीनियरिंग के क्षेत्र भी हैं, लेकिन उनमें सीए सबसे प्राथमिकता वाला क्षेत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को कॅरियर काउंसलिंग, प्लेसमेंट व मार्गदर्शन करने के लिए वह सेवा देने के इच्छुक हैं। समाज उनकी सेवा का लाभ ले सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में यदि युवा पीढ़ी को शामिल करना है, तो उनके हिसाब से कार्यक्रम भी होने चाहिए। उन्होंने सभी को महेश नवमी की शुभकामनाएँ दीं।

माहेश्वरी समाज भवन ट्रस्ट माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर के चेयरमैन विनोद बंग ने सभी को महेश नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज का विश्व में सबसे बढ़ा भवन ढोला री ढाणी से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर 3 एकड़ की भूमि पर निर्माणाधीन है। इसका 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है। यह संसाधन 2.45 लाख वर्गफीट पर किया जा रहा है। समाज के लोग इस निर्माण कार्य का स्वयं निरीक्षण करेंगे, तो इससे जुड़ने की भावना अपने आप होगी। भवन में विभिन्न सेवा के लिए समाज के लोग तन, मन, धन से जुड़ सकते हैं। संभवता यह भवन आगामी महेश नवमी तक पूर्ण हो जाएगा।

माहेश्वरी समाज में युवा सहभागिता और सेवा भावना

यहाँ पर 300 से 3000 लोगों की क्षमता वाले वैवाहिक व अन्य कार्यक्रम सुगमता से सारी सुविधा के साथ किये जा सकते हैं। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति को इससे जुड़ने का आग्रह किया। सभी का स्वागत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी ने करते हुए कहा कि वर्तमान में समाज की युवा पीढ़ी सामाजिक कार्यक्रमों में बहुत ही कम दिखाई दे रही है, जो चिंता का विषय है। युवा पीढ़ी यदि आगे नहीं आएगी, तो समाज का कार्य अच्छी तरीके से नहीं चल सकेगा।

समाज का निमंत्रण आये या न आये, कहीं भी जानकारी मिले, तो वहाँ अवश्य जाएँ, ताकि समाज में एकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि समाज का विशाल माहेश्वरी भवन बनने जा रहा है। इसमे सभी सहयोग करें, ताकि यह कार्य जल्द पूरा हो। मंत्री रामप्रकाश भंडारी ने कहा कि माहेश्वरी समाज के लिए यह दीपावली जैसा त्यौहार है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी समुदाय में माहेश्वरी समाज बेशक छोटा है, पर देश की भागीदारी और जीडीपी में सबसे बड़ा सहयोगी है।

माहेश्वरी समाज सेवा में सक्रिय है, जो हमें विरासत में मिली है। उन्होने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी लॉयन्स क्लब, रोटरी, सिटी क्लब में सक्रिय है। इसी प्रकार समाज से भी जुड़े और उत्साह के साथ ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्य में सहयोग करे। डॉ. संदीप साबू ने सभी को महेश नवमी की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में अतिथि डॉ. संदीप साबू, सीए दीपक लड्डा, महेश बैंक के चेयरमैन रमेश कुमार बंग, गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए मुरली मनोहर पल्लोड, माहेश्वरी समाज भवन ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंग, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के मंत्री सीए कन्हैयालाल राठी का सम्मान किया गया।

युवा पीढ़ी और अभिभावकों की भूमिका पर विचार

माहेश्वरी महिला विभाग की अध्यक्ष शकुतंला नावंदर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज के कार्यों में युवा प़ीढ़ी की कमी का कारण अभिभावक ही हैं। उन्हें खुद घर से युवाओं को कारोबार में भेजने से पहले सामाजिक कार्यक्रम में भेजना चाहिए। माता-पिता के सहयोग से ही युवा पीढ़ी आगे बढ़कर समाज में भाग लेकर परिवर्तन ला सकती है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक व संगठन मंत्री नरसिंगदास लोया ने किया। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया।

अवसर पर मंत्री रामप्रकाश भंडारी, उपाध्यक्ष श्रीनिवास असावा, विनोद बंग, संपत तोष्णीवाल (सालासर), कोषाध्यक्ष कैलाश मंत्री, सह-मंत्री वासुदेव काबरा, मनोज लोया, नवल किशोर बंग, संगठन मंत्री, नरसिंगदास लोया, प्रचार मंत्री हेमंत झँवर, महिला विभाग की मंत्री संतोष भंडारी, गोविन्द नारायण राठी, गोवत्स फाउंडेशन के मंत्री बद्रीविशाल लोया, नरसिंहदास लोया, लक्ष्मीनिवास सारड़ा, महेश बजाज, सुरेश कुमार सारड़ा, राजेश तोष्णीवाल, हरिप्रसाद लड्डा, प्रेमचंद कांकाणी, राकेश कुमार बजाज, अनिल गट्टानी, अरविंद बजाज, नवल भांगड़िया, अजय भंडारी, अभिषेक बंग, गिरधारीलाल बाहेती, पन्ना माहेश्वरी, एस.आर. काबरा, विशाल काबरा, राहुल कासट व नारायणदास लोया उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… ऑल इंडिया कांठा प्रांत समाज का मोबाइल ऐप लांच

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकारिणी सदस्यगण

कार्यक्रम में कैलाश मंत्री, जगदीश बंग, नंदकिशोर मंत्री, दिनेश बजाज, रमेश लाहोटी, विष्णु प्रकाश राठी, प्रकाश नारायण राठी, दामोदर पल्लोड, छगनलाल नावंदर, जगदीश नारायण बाहेती, रामेश्वरलाल करवा, राजगोपाल करवा, सत्यनारायण काबरा, रतनलाल भांगड़िया, सुरेश कुमार राठी, श्रीवल्लभ सारड़ा, कमलकिशोर बंग, राजेन्द्र झँवर, संदीप सोनी, मनोज बजाज, बद्रीविशाल लोया, घनश्यामदास राठी, हरिप्रसाद कालिया, घनश्याम मूंदड़ा, श्रीनिवास दरक, घनश्याम बजाज, गोपाल जाजू, मुरलीधर चितलांगी, लक्ष्मीचंद भांगड़िया, मधुसूदन चितलांगी, ओमप्रकाश बांगड़, शंकर राठी, मधुसूदन लड्डा, श्रीनिवास मोदानी, नवल किशोर झँवर, विट्ठलदास भट्टड़ व लक्ष्मीनारायण लाहोटी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुकुन्द डालिया, मुकुंदलाल हेडा, गोवर्धनदास सारड़ा, पवन मंत्री, अशोक कुमार भूतड़ा, जयप्रकाश राठी, विनोद कुमार गिलड़ा, सुशील लखोटिया, प्रकाश राठी, नितिन लाहोटी, भगवानदास मूंदड़ा, प्रह्लाद सारड़ा, वल्लभ राठी, घनश्यामदास चांडक, श्याम लोया, हरीश डागा, पवन कुमार करवा, कमलकिशोर बजाज, लोकेश कुमार पल्लोड, संपत तोष्णीवाल, वेणुगोपाल बंग, भगवानदास चांडक, सूरजमल कांकाणी, हनुमानदास राठी, हरिकिशन बाहेती, राजेन्द्र, सुनील बल्दवा, राजेश करवा, मुन्नालाल झँवर, गोविन्द कुमार राठी, पुरुषोत्तम राठी, कन्हैयालाल सारड़ा, विमल तोष्णीवाल, ब्रिजगोपाल बंग, संजय बजाज, विट्ठल काबरा, हरिकिशन करवा, सुरेशचंद्र लोहिया, मोहित बंग, रौनक लड्डा, जुगलकिशोर बंग, भगवती राठी, रामावतार राठी, गोपालदास सारड़ा, गोपाल भंडारी, नरसिंग तोष्णीवाल, देवेन्द्र झँवर सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button