माहेश्वरी सेवा संघ का ‘होली के रंग अपनों के संग’ कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, माहेश्वरी सेवा संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान में होली के रंग अपनों के संग कार्यक्रम आज सिकंदराबाद स्थित बांठिया गार्डन में उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान महेश की पूजा एवं आरती के पश्चात कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी दामोदर सोनी (सचिन) ने संघ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन में चाहे छोटा ही सही, पर सेवा कार्य अवश्य करना चाहिए।

घर परिवार में सेवा करने के संस्कार माता से प्राप्त हुए। इसके चलते स्कूल, गौशाला, संजीवनी क्लीनिक आदि की सेवा की। तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रजनी राठी ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि परिवार में बच्चों को संस्कार अवश्य दें, क्योंकि परिवार में संस्कार होंगे, तो परिवार और समाज सदृढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी तक संस्कार पहुँचाने हैं, तो बचपन से ही बच्चों को संस्कार दें। अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के साथ टाइअप कर 9 साल से 26 साल तक की लड़कियों को वैक्सीन अवश्य लगाएँ, ताकि उनको भविष्य में कैंसर से बचाया जा सके। सभी का स्वागत करते हुए मंत्री जगदीश दरक ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी युवक संघ का होली महोत्सव आरंभ

होली समारोह में समाजिक सहयोग और सुमधुर भजन

दामोदर सोनी (सचिन) का स्वागत संघ के मंत्री जगदीश दरक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, संयोजक राकेश बंग सहित अन्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य लोया ने किया। लालचंद डागा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान गायक अनुराग भूतड़ा ने होली के सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। लोगों ने फूलों की होली का आनंद लिया। सह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अवसर पर ओमप्रकाश मोदानी, सत्यनारायण सोमाणी, रामस्वरूप डालिया, रामकिशोर मोदानी, हरिकिशन बंग, पुरुषोत्तम सीकची, भगवान मालानी, आनंद जाजू, घनश्याम राठी, राजेन्द्र बजाज, आशीष बंग, वेणुगोपाल जाखोटिया, मुन्नालाल बंग, नंदकिशोर मूंदड़ा, गोविन्द मालानी, विवेक लोया, अभिनव मंत्री, घनश्याम झँवर, मुरली मनोहर झँवर, गोपाल मूंदड़ा, श्रीकुमार मोदानी, सत्यनारायण काबरा, कमलकिशोर झँवर, सूरज झँवर, भागवतदास लोया, लालचंद डागा, सत्यनारायण मूंदड़ा, जगदीश दरक, लड्डू बंग, आदित्य बंग, कमल नारायण, राधेश्याम मूंदड़ा, गोपाल मालाणी, आनंद भांगड़िया, नीरज मालाणी, श्यामसुन्दर बाहेती, कन्हैयालाल राठी।

जगदीश झँवर, कमल किशोर भांगड़िया, गोविंद लाल दरक, बजरंग राठी, राजकुमार काबरा, बद्रीनारायण राठी, रजनी राठी, सुनीता अगिवाल, आशा लोया, सीमा इन्नानी, बबिता बंग, श्रुति राठी, किरण लोया, पूजा लोया, अर्चना मोदानी, पूजा बाहेती, कंचन जाजू, ललिता बंग, स्वाति बजाज, शकुंतला मोदानी, सुनैना बूब, रुचिता दरक, तारा बंग, अमृता राठी, दीप्ति तोष्णीवाल, उमा मूंदड़ा, आंचल सोनी, ज्योति तोष्णीवाल, सोनाली झँवर, सपना राठी, सुधा भट्टड़, प्रिया गिलड़ा, चेतन दरक, चेतन झँवर आरती झँवर, रितिका लोया, चंद्रकला बंग, पुष्पा इन्नानी, सुनीता मंत्री, अर्चना मालानी, माहेश्वरी भवन चैरिटेबल ट्रस्ट सिकंदराबाद, माहेश्वरी महिला मंडल सिकंदराबाद, माहेश्वरी युवा संगठन सिकंदराबाद एवं माहेश्वरी युवती संगठन सिकंदराबाद ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button