शैक्षणिक सहयोग हेतु महिंद्रा तथा मोनाश विश्वविद्यालय के बीच करार

हैदराबाद, शैक्षणिक तथा अनुसंधान क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा विश्वविद्यालय ने ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के साथ करार किया है।

दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुई यह साझेदारी में सहयोगात्मक अनुसंधान, शैक्षणिक सामग्री और छात्रों का आदान-प्रदान, संयुक्त सेमिनार, कार्यशालाओं सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन शामिल है। इसके माध्यम से छात्रों को दोहरे कार्यक्रम का अवसर भी मिलेगा। इसके तहत छात्र दो वर्ष महिंद्रा तथा शेष दो वर्ष की पढ़ाई मोनाश विश्वविद्यालय में पूरी कर सकेंगे।

महिंद्रा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यजुलु मेदुरी ने कहा कि समझौते ज्ञापन के माध्यम से मोनाश विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी कर हमें खुशी हो रही है। हमारा उद्देश्य अपने छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के नए अवसर पैदा करना है। यह साझेदारी संयुक्त अनुसंधान और संकाय एवं छात्र विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा विश्वविद्यालय में हम छात्रों को वैश्विक अनुभव और अंतविषय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोनाश विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन इसी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें… महिंद्रा यूनिवर्सिटी तथा कास्ट एलिमेंटी के बीच करार

मोनाश विश्वविद्यालय के उप-कुलपति (अंतरराष्ट्रीय) तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. क्रेग जैफरे ने कहा कि यह समझौता ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। यह नवाचार की समान महत्वाकांक्षा रखने वाले संस्थानों के छात्रों को इनकी क्षमताओं से लाभ उठाने का अवसर प्रदान करते हुए सहयोगी अनुसंधान पहलों की खोज का मार्ग प्रशस्त करेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button