गाय की सेवा करके सूर्य को बनाएँ कृपालु

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहों का राजा है, जो व्यक्ति के यश प्रसिद्धि आत्मा, पिता और करियर का कारक है। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख व शांति आती है। कुंडली में जब सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जो व्यक्ति तेजवान बनता है, आत्मविश्वास से भरा होता है और हर ओर से सफलता प्राप्त करता है।

ऐसे में जरूरी है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनी रहे। सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं, जिनमें से एक है- गाय की सेवा करना यानी गाय को हर दिन कुछ चीजों का सेवन कराने से जीवन पर इसका शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे शारीरिक ऊर्जा, आर्थिक स्तर, सम्मान आदि में वृद्धि हो सकती है। यहाँ सूर्य के प्रभाव के बढ़ाने के लिए गाय को कुछ चीजें खिलाने की जानकारी दी जा रही है।

गेहूं

सूर्यदेव का गेहूं से गहरा संबंध है। यह अनाज सूर्य का प्रतीक है। गाय को गेहूं खिलाने से करियर संबंधी बाधाएं दूर होती है और समाज में सम्मान बढ़ता है। इस उपाय से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। गेहूं को भिगोकर या गेहूं के आटे की रोटी गाय को खिला सकते हैं।

गुड़

गुड़ सूर्य का प्रतीक है। गाय को हर दिन गुड़ खिलाया जाता है तो कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इससे करियर में तरक्की होती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा रुके हुए काम पूरे होते हैं। गाय को गुड़ खिलाने से यश की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सुबह के समय गाय को रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाना चाहिए।

शकरकंद

शकरकंद पृथ्वी की ऊर्जा और सूर्य की गर्मी का प्रतीक माना जाता है। गाय को शकरकंद खिलाने से जीवन में स्थिरता आती है और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होता है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा परिवार में खुशहाली आती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button