मनुष्य को शास्त्रों की आज्ञा में रहना चाहिए : कमलेशजी
हैदराबाद, मनुष्य को शास्त्रां की आज्ञा में रहना चाहिए। जो लोग बड़ों की सलाह से कार्य करते हैं, वे जीवन में कभी असफल नहीं होते हैं। उक्त उद्गार कोलसावाड़ी स्थित पारीक भवन में श्री रामायण मानस सत्संग प्रेमी द्वारा आयोजित श्री रामचरितमानस पारायण के अंतर्गत आज पूज्य कमलेशजी महाराज ने दिये।
रामायण के अंतर्गत आज महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को गुरुजनों की शास्त्रां की आज्ञा में रहना चाहिए, जो लोग अपने से बुद्धि में विद्या में धर्म में अवस्था में बड़े होते हैं, कोई भी कार्य उनसे सलाह करके करना चाहिए, बड़ों की सलाह लेकर जो लोग काम करते हैं, जीवन में कभी असफल नहीं होते हैं। महाराज जी ने कहा कि आज्ञा पालन बहुत बड़ा गुण है। श्रीराम कथा बंधु प्रेम की गाथा है। आज कथा में भरत और राम जी का मिलाप हुआ। बड़े प्रेम से भक्तों ने पारायण का गान किया।

यह भी पढ़े: विवेक पूर्ण होना चाहिए हमारा जीवन : कमलेशजी
अवसर पर कैलाश नारायण भांगड़िया, सुरेश शर्मा, राजाराम काबरा, सुरेश बियानी, रमेश लाखोटिया, हरिकिशन बंग, रमाकांत शर्मा, निवेश त्रिवेदी, बालप्रसाद लड्ढा, श्रीगोपाल पारीक, सत्यनारायण पुरोहित, श्रीराम काबरा, नितिन शर्मा, प्रवीण मोर, हितेश मोर, अंबिका अग्रवाल, राधाकिशन भूतड़ा, धनराज सोनी, घनश्याम लोया, सीमा खंडेलवाल, सुरुचि चौधरी, शोभा बलदवा, ललिता मालानी, माया शर्मा, सपना शर्मा, वंदना भाटी व अन्य भक्त उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





