मणिपुर : चार छात्र नेताओं पर हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

इंफाल, मणिपुर के काकचिंग जिले में चार छात्र नेताओं पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि कथित हमले के सिलसिले में काकचिंग पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और सत्यापन के लिए दो वाहन जब्त कर लिए गए।

पुलिस ने शनिवार को बयान में बताया कि चंदेल जिले के चार छात्रों पर 30 अक्तूबर की रात को काकचिंग-लामखाई-पल्लेल रोड पर बिजॉयपुर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर हमला किया था। पुलिस के बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग पल्लेल थोंग वांगमा और पल्लेल चंदेल लामखाई इलाकों के निवासी हैं। इससे एक दिन पहले सिरती उपा रूह (मोनसांग जनजाति संघ) ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चार मोनसांग जनजाति छात्र नेताओं पर हमला किए जाने की निंदा की थी।

Ad

यह भी पढे़: दिल्ली : जहांगीरपुरी में किशोर पर चाकू हमला, चार गिरफ्तार

मणिपुर में मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा जारी है। इनके बीच झड़पों में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक था। इसे निलंबित कर दिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button