मोदी सहित कई प्रमुखों ने रेवंत को दी जन्मदिन की बधाई
हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने रेवंत रेड्डी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया।





इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायुडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय, राममोहन नायुडू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कई फिल्मी हस्तियों ने भी रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इनके साथ राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, विभिन्न निगमों के अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी रेवंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। यादाद्री श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रेवंत रेड्डी को आशीर्वाद दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





