बालानगर में गांजे का सेवन करने वाले गिरफ्त में

हैदराबाद, नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। बालानगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही स्पेशल ऑपरेशन टीम (SOT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजे का सेवन कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बालानगर की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने गांजे का सेवन करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया।एसटीएफ द्वारा बताया जाता है कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा बालानगर में कुछ युवकों द्वारा एकजुट होकर गांजे का सेवन करने की जानकारी दी गई। इसके बाद, एसओटी के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां पर गांजा के सेवन करते हुए साहिल, विकास, सुमंत को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 3 सेलफोन्स और कुछ मात्रा में गांजा भी जब्त किया गया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत बालानगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button