चैतन्यपुरी में दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता की मौत

हैदराबाद, चैतन्यपुरी थाना परिधि में दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सत्या नगर कॉलोनी, कोत्तापेट निवासी श्रीनिवास राव ने अपनी पुत्री कोप्पीशेट्टी साई शिरीषा (29) का गत फरवरी-2023 के दौरान विवाह करवाया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही शिरीषा को उसका पति और ससुराली रिश्तेदार अतिरिक्त दहेज की माँग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिरीषा का पति ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत है।

दहेज की खातिर शिरीषा की उसके पति ने हेलमेट से पिटाई कर दी थी, जिस कारण उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। इस चोट के अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण शिरीषा अस्वस्थ हो गई। उसके माता-पिता उसे घर लाकर उसका उपचार करवा रहे थे। इस दौरान कल सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस शिरीषा के पति और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 के तहत मामला दर्ज़ कर छानबीन कर रही है।

Exit mobile version