कामारेड्डी में मासक्षमण तपस्वियों का अभिनंदन
निजामाबाद, जैन श्रावक संघ, कामारेड्डी के तत्वावधान में वर्धमान जैन श्रावक संघ भवन में आज कठोर 30 उपवास (मासक्षमण) के पूर्ण होने पर तपस्वियों को अनुमोदन सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। अवसर पर सिद्धार्थमुनिजी सिद्धराज म.सा. तथा साध्वी डॉ. सौम्याश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 के मुखारविंद से कामारेड्डी संघ में 30 उपवास मासक्षमण के पच्चखान अर्चना बोरुंदिया (पत्नी) ओमचंद बोरुंदिया को दिये गये।
तपस्विनी को संघ की ओर से अनुमोदना सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। तपस्या की लड़ी में सुशील कोठारी (पुत्र सुरेशचन्द कोठारी) को 30 उपवास मासक्षमण के पच्चखान दिये गये। तपस्वी का बहुमान संघ द्वारा अनुमोदना सम्मान-पत्र भेंट कर किया गया। महामंत्री दिलीपचंद बोहरा ने मंच का संचालन किया।
यह भी पढ़े : जिन शासन की सेवा में रत हैं साध्वी सुलोचना म.सा
उपाध्यक्ष प्रदीप बोहरा ने सम्मान-पत्र का वाचन किया। अवसर पर वर्धमान जैन श्रावक संघ, कामारेड्डी के अध्यक्ष कमलचंद सिसोदिया, उपाध्यक्ष पूनमचन्द कोचर मुथा, सह मंत्री सुरेशचंद कोठारी, सह मंत्री रिखबचंद लुणावत, कोषाध्यक्ष महेशचंद पिंचा व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



