मासक्षमण तपस्विनी का मारेडपल्ली संघ में किया गया अभिनंदन

हैदराबाद, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, मारेडपल्ली आदित्यराज तातेड़ भवन के तत्वावधान में पूजा नाहर के 31 मासक्षमण पर आयोजित तपोनंदन समारोह में अट्ठाई एवं तेले तप की बोली लेने वाले सहित नगर त्रय के विभिन्न संघों द्वारा अभिनंदन किया गया। मारेडपल्ली स्थित आदित्यराज तातेड़ भवन में गुरुदेव राजेशमुनिजी म.सा. श्रमण, सेवाभावी ऋषभमुनिजी म.सा. आदि ठाणा-2 के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजेशमुनिजी म.सा. ने कहा कि प्रथम बार तपस्वी पूजा नाहर ने मास क्षमण कर नाहर व नाहटा दोनों कुलों को तारा है। इनका अभिनंदन होने जा रहा है। तपस्वी का बहुमान करने कई लोग आते हैं, लेकिन बहुमान वहीं करेंगे जो अट्ठाई या उससे अधिक तप की बोली लेंगे। अन्य किसी को बहुमान करने नहीं दिया जाएगा। म.सा. ने कहा कि आत्मा की खुराक तपस्या है।

तपस्वी ने 31 दिन की तपस्या कर आत्म उद्धार किया है, जिसके चलते संघ में खूब ठाठ लगी। ऐसी तपस्वी की सभी मुक्त कंठ से अनुमोदना करें। तपस्या नहीं कर सकते, तो कम से कम तपस्वी की अनुमोदना करें, जीवन में कर्म को काट कर कर्मों की निर्जरा कर सकते हैं। इसलिए सभी हृदय के भाव से अनुमोदना करें। ऐसा भाव रखें कि तपस्वी का पारणा सुखसाता से हो, उसमें किसी प्रकार की बाधा न आये। आपक यह भाव गुरुदेव की तरफ जाएगा और वह जहां भी हैं, वहां से सभी को आशीर्वाद देंगे।

म.सा.ने कहा कि संघ में रविवार, 21 सितंबर को विशेष सहजोड़े जाप का आयोजन किया जाएगा, जो सभी को जिन्दगी भर काम देगा। यह ऐसा विशेष जाप है, जो दुःख को सुख में बदलने वाला, गर्मी में शीतलता प्रदान करने वाला है। यह जाप गुरुदेव की कृपा से मिला है। 21 सितंबर को गुरुदेव मयारामजी का पुण्य दिवस है। जोड़े न हो तो किसी मित्र के साथ भी जाप में भाग ले सकते हैं।

तीसरे मासक्षमण का आयोजन और पारणा कार्यक्रम

जाप सुबह 9 से 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद कुछ नाटिकाएँ एवं प्रवचन होगा। सभी इसका लाभ उठाएँ। इसके लिए प्यारेलाल गांधी, जागृति महिला मंडल की आशा कटारिया, स्वाति बोहरा से संपर्क कर नाम लिखा सकते हैं। म.सा. ने कहा कि पचखावनी में आप सभी उपस्थित हुए हैं, यह वह बेला है, जो देव-देवता भी नहीं कर सकते हैं। महान हैं सभी, जो इसमें शामिल होंगे। इस देवी ने उपहार दिया है, जो आप नहीं दे सकते।

इस देवी का अभिनंदन अट्ठाई से हो पारणा भी अट्ठाई से होना चाहिए। जिसने जिन शासन को चमकाया, समाज का नाम बढ़ाया है, ऐसी तपस्वी का बहुमान है। मासक्षमण करके खूब कमाई की है। जन-जन हर्षित है। उत्तम दोनों कुल परिवार धन्य हैं, जिन्होंने ऐसे संस्कार दिये। समस्त परिवार ने सेवा भरपूर की। संघ में दो मासक्षमण हुए, तीसरा मासक्षमण का पारणा हो रहा है। तेलों के ठाठ लगे हैं। अब तक 100 हो चुके हैं।

चातुर्मास की समाप्ति तक 125 तेले होंगे। हैदराबाद सिकंदराबाद के लोगों में मारेडपल्ली में मासक्षमण की चर्चा है। जिस घर में मासक्षमण होता है, वह घर-परिवार पवित्र होता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री उमेश नाहर ने बताया कि संतों की प्रेरणा से पहली बार तीसरा मासक्षमण संघ में हुआ है। गुरुजनों से बात बोलने से भर तपस्या की, 8 की बोली ली। तपस्वी पूजा नाहर ने 31 दिन दीर्घ तपस्या की, जिसमें उनके पति उमेश नाहर, सास-ससुर गुमानमल नाहर विमलादेवी, देवर-देवरानी व नाहर परिवार ने प्रोत्साहित किया।

तपस्वी पूजा नाहर के मासक्षमण उपवास का आयोजन

गुरुदेव की कृपा से संवत्सरी के बाद भी नियमित रूप से प्रवचन का लाभ लेते हैं। सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहजोड़े जाप में सभी से भाग लेने का आग्रह किया। अवसर पर तपस्वी के अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। जागृति महिला मंडल, सिकंदराबाद चेयरमैन आशा कटारिया, अनिल कटारिया, अध्यक्ष स्वाति सुखानी, मंत्री प्रमिला बोहरा व जागृति महिला मंडल की ओर से सहयोग दिया गया।

राजेशमुनिजी म.सा. ने तपस्वी पूजा नाहर को मासक्षमण (31 उपवास) के प्रत्याख्यान दिलाये। तपस्वी के मास क्षमण को बोली अट्ठाई तप से नीरज ने ली। साथ ही 6 महिलाओं ने तेले की तपस्या की बोली लेकर तपस्वी का बहुमान किया। अवसर पर नानक प्रज्ञा संघ, नानक युवा महिला संघ अध्यक्ष मंजू श्रीश्रीमाल, ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन हैदराबाद सिकंदराबाद एवं अमीर पेट संघ के सम्पतराज कोठारी, अखिल भारतीय नाहर बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश नाहर, नानक प्रज्ञा युवा महिला मंडल, नानक प्रज्ञा युवा महिला संघ महामंत्री मोनिका कोठारी, बोलारम संघ के ललित सुराणा, स्वाति सुखानी, प्रियंका ने तपस्वी पूजा नाहर के मासक्षमण की अनुमोदना कर साता पूछी।

पूजा नाहर के 31 उपवास मासखमन की तपस्या पर तातेड़ भवन में ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पीपाड़ा, महामंत्री नवल बाफना, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कावड़िया, उमेश नाहार, अशोक सुराणा, भागीरथ चावड़ा, देवराज कोठारी व अन्य ने बहुमान किया।

यह भी पढ़ें… भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान में हिन्दी चेतना मास आरंभ

जैन संघ द्वारा तपस्वी मासक्षमण और प्रवचन आयोजन

जैन सेवा संघ के महामंत्री अशोक कोठारी, महेन्द्र कटारिया, श्रमणोपासक संघ के किशोर मुथा, शांति गुरु मंदिर के विमल मुथा, खैरताबाद संघ के नवरतनमल गुंदेचा, लोक कल्याण चातुर्मास समिति के माणक पोकरणा, अमित मुणोत, रणजीत जैन, सुरेश जैन, ललित बंदा मुथा, मुकेश नाहर, नवीन कावड़िया, प्रवीण पांड्या, अशोक नाबरिया सहित सकल संघ के पदाधिकारियों ने तपस्वी के मासक्षमण की अनुमोदना की। प्रवचन के पश्चात गौतम प्रसादी की व्यवस्था तातेड़ भवन में की गई, जिसका लाभ गुमानचंद-विमलादेवी, उमेश-पूजा, मनीष-शशिकला, ऋषभ, अरिहंत, साक्षी, तनीषा, पहल एवं समस्त नाहर परिवार, मारेडपल्ली, अभिषेक भूरट ने लिया।

कार्यक्रम में मारेडपल्ली संघ के चेयरमैन महावीर तातेड़, वाइस चेयरमैन अनिल कटारिया, अध्यक्ष महावीर गांधी, कार्याध्यक्ष पारस पोकरणा, उपाध्यक्ष गौतम पोकरणा, संपतराज मुणोत, महेश डक, शांतिलाल कोठारी, महामंत्री उमेश नाहर, मंत्री नवीन बोहरा, धीरेन्द्र बोहरा, संजय पोकरणा, कांतिलाल डक, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल गांधी, सह-कोषाध्यक्ष प्रदीप गांधी, प्रचार मंत्री किशोर पोकरणा, संजय मुणोत, विनोद गुंदेचा, गौतम कोठारी, जागृति महिला मंडल सिकंदराबाद की चेयरमैन आशा कटारिया, अध्यक्ष स्वाती सुखानी, मंत्री परिमला बोहरा सहित अन्यों ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button