मिश्रीमलजी पुण्य स्मृति दिवस पर सामूहिक जाप सम्पन्न
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ के श्री गुरु गणेश जैन भवन में श्रमणसंघीय साध्वी रत्ना श्री सुमंगलप्रभाजी म सा आदि ठाणा-5 के सानिध्य में मिश्रीमलजी म.सा. के 42वें पुण्य स्मृति दिवस पर गुरु मिश्री मधुकर का सामूहिक जाप संपन्न हुआ।
यहाँ रतनचंद कटारिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रमणसंघीय प्रथम युवाचार्य श्री मिश्रीमलमलजी (मधुकर) के 42वें पुण्य स्मृति दिवस के तहत रविवार को द्वितीय दिवस पर सामायिक दिवस और गुणानुवाद सभा का आयोजन रहेगा। संघ के महामंत्री राजेश सुराणा ने बताया कि महासाध्वी श्री सुधाकंवरजी आदि ठाणा एवं साध्वी रत्ना राजमतीजी (राजुल) म.सा आदि ठाणा 3 का सानिध्य प्राप्त होगा।
यह भी पढ़े: श्री राम पट्टाभिषेक, सुदर्शन महायज्ञ और अवॉर्ड समारोह सम्पन्न
सभी 2 सामायिक का लक्ष्य रखें। कार्यक्रम पश्चात लकी ड्रॉ द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का लाभ मलकपेट निवासी चंपालाल माणकचंद गणपतराज विनोद कुमार अशोक कुमार नाग सिंघवी परिवार ने लिया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





