बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
हैदराबाद, राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी व साइबर सुरक्षा ब्यूरो की निदेशक व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिखा गोयल (1994 बैच) को स्थानांतरित कर उन्हें विजिलेंस एण्ड एनफोर्समेंट विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया।
होमगार्ड्स की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्वाति लाकरा (1995) को स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स के पुलिस महानिदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) महेश मुरलीधर भागवत (1995) को पूर्ण अतिरिक्त प्रभार के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पर्सनल) के पद पर स्थानांतरित किया गया।
तेलंगाना पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) चारू सिन्हा (1996) को पूर्ण अतिरिक्त प्रभार के साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पर्सनल) डॉ. अनिल कुमार (1996) को ग्रेहाउंड्स और ऑक्टोपस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया।
इसके पूर्व इस पद पर कार्यरत स्टीफन रवीन्द्रा (1999) को नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया। इसके पूर्व इस पद पर कार्यरत देवेन्दर सिंह चौहान (1997) को सीएएफ एण्ड सीएस विभाग के प्रधान सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पुलिस महानिदेशक पद पर कार्यरत विजय कुमार (1997) को इंटेलीजेन्स विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया।
अग्निशमन विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाई. नागी रेड्डी (1997) को स्थानांतरित कर आरटीसी के प्रबंध-निदेशक पद पर नियुक्त किया गया। अतिरिक्त नगर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) एस. विक्रम सिंह मान (1998) को स्थानांतरित कर अग्निशमन विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया। सीआईडी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक एम. श्रीनिवासुलू (2006) को स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हैदराबाद (अपराध) के पद पर नियुक्त किया गया।
हैदराबाद में आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले
जोन-5 चारमीनार के उप-पुलिस महानिरीक्षक तफसीर इकबाल (2008) को स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त हैदराबाद (कानून-व्यवस्था) के पद पर नियुक्त किया गया। इंटेलीजेन्स विभाग की पुलिस अधीक्षक सिंधू शर्मा (2014) को स्थानांतरित कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया गया। पश्चिम ज़ोन हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त एस.एम. विजय कुमार (2012) को स्थानांतरित कर सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त पद पर भेज दिया गया।
माधापुर साइबराबाद के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी. विनीत (2017) को स्थानांतरित कर उन्हें नारायणपेट पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। सिद्दीपेट पुलिस आयुक्त डॉ. बी. अनुराधा (2017) को स्थानांतरित कर उन्हें एल.बी. नगर जोन राचकोंडा के पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया। आईपीएस अधिकारी सी.एच. प्रवीण (2017) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़े : वी.सी. सज्जनार हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त
नारायणपेट पुलिस अधीक्षक योगेश गौतम (2018) को स्थानांतरित कर राजेन्द्रनगर जोन साइबराबाद के पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया। इसके पूर्व इस पद पर कार्यरत सी.एच. श्रीनिवास (2018) को स्थानांतरित कर पश्चिम जोन हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की संयुक्त निदेशक रितिराज (2018) को स्थानांतरित कर माधापुर साइबराबाद के पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




