श्री लब्धि शांतिनाथ जैन संघ जामबाग का चिकित्सा शिविर संपन्न

Ad

हैदराबाद, श्री लब्धि शांतिनाथ जैन संघ जामबाग हैदराबाद के तत्वावधान में आर के एन्क्लेव स्थित जैन भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।

संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मैक्स विजन आई हॉस्पिटल, ग्लेनीगल्स जनरल हॉस्पिटल एवं क्लोव डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प लगाया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों, दांत, ब्लडप्रेशर एवं डायबिटीज आदि की मुफ्त जांच करवाकर लाभ उठाया और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।

शिविर में डॉक्टर टीम के साथ संघ के जवाहरलाल भंसाली, हुकमीचंद बंदामुथा, मनोज भाई जैन, विपुल भाई मरडिया, हितेश भाई कोठारी एवं आशीष कुमार लुंकड़ ने सहयोग प्रदान किया। आयोजक टीम द्वारा चैकअप के लिए पधारे महानुभावों एवं डॉक्टर्स टीम का आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें… साध्वी सुधाकंवरजी म.सा. का त्रयनगर प्रवेश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button