परोपकार उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हैदराबाद, संस्कार फ्यूजन के तत्वावधान में आगामी 28 अगस्त से एक सितंबर तक हिमायतनगर स्थित होटल प्लैटिनम में परोपकार उत्सव (गणेश महोत्सव-2025) का भव्य आयोजन किया जाएगा। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परोपकार उत्मसव की तैयारियों को लेकर संस्कार फ्यूजन द्वारा बैठक आयोजित की गई।

इसमें विभिन्न समितियों ने क्षेत्रीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। बैठक में आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समाज के साथ-साथ युवा शक्ति की आयोजन में सक्रिय भागीदारी को लेकरसंस्कार फ्यूजन ने उत्साह व्यक्त किया। बैठक में 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि और स्वयंसेवक शामिल थे।

यह भी पढ़ें… गणेश उत्सव के लिए साइबराबाद पुलिस ने कसी कमर

सभी समितियों ने अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार एवं अन्य गतिविधियों क विस्तृत रिपोर्ट दी। प्रतिवेदनों में शामिल प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान परोकार महोत्सव के 3 प्रमुख प्रायोजकों का सम्मान भी किया गया। बैठक में बताया गया कि बुधवार, 3 सितंबर को ग्रैण्ड परोपकार महोत्सव (अवॉर्ड समारोह) का आयोजन होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button