श्री इंद्रपुरी दिगंबर जैन महिला मंडल की बैठक, उपवास पूर्ण सदस्यों का सम्मान

हैदराबाद, श्री इंद्रपुरी दिगंबर जैन महिला मंडल की मासिक बैठक का आयोजन आगापुरा स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के शांति सागर भवन में किया गया। उपाध्यक्ष शर्मिला पांड्या और मंत्री ममता बड़जात्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलाचरण के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।

मंत्री ममता बड़जात्या ने विगत माह के मिनट्स का वाचन किया। बैठक की संयोजिका क्षमा काला, रजनी जैन, सीमा बज और सपना बड़जात्या थीं। बैठक में डॉ. मधुलिका काला ने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर जानकारी प्रदान की। इस दौरान अगले माह महिला मंडल के गोवा ट्रिप पर जाने के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही 32 उपवास की तपस्या करने वाली रमिला फडिया एवं रेणु जैन का सम्मान किया गया। बैठक के पश्चात सदस्याओं ने तंबोला एवं भोजन का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें… श्री जैन सेवा संघ चुनाव : अरिहंत पैनल की घोषणा

अवसर पर परामर्शदाता विमला काला, उपाध्यक्षा मीना कासलीवाल, कांता पहाड़े, कोषाध्यक्ष आशा कासलीवाल, सहमंत्री कविता छाबड़ा, प्रतिभा बाकलीवाल, पुष्पा मेहता, सरोज सेठी, किरण काला, अरुणा पहाड़े, रीना पहाड़े, रमिला फडिया, रेणु जैन, रुचिता पहाड़े, रुचि जैन, अनीता विनायके, कमला काला व अन्य उपस्थित थीं। मंत्री ममता बड़जात्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button