श्री राजस्थानी नव जागृति मंच, अत्तापुर की बैठक आयोजित

हैदराबाद, श्रीराजस्थानी नव जागृति मंच, अत्तापुर की बैठक मोदी भवन, अत्तापुर में संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जारी प्रेस विज्ञप्ति में संस्था के प्रचार मंत्री श्याम अग्रवाल ने बताया कि बैठक का संचालन संस्था के मंत्री श्रीकांत पाराशर ने किया।

अध्यक्षीय सम्बोधन के पश्चात गत बैठक की कार्रवाई मंत्री द्वारा सभा में रखी गई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।तत्पश्चात आगामी कार्यक्रमों के आयोजन एवं संस्था को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के विषयो पर चर्चा की गयी। लक्ष्मीनिवास सारड़ा, रमेश कुमार लद्दड़, दिनेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, संजय गुप्ता, रामदेव राठी द्वारा सुझाव प्रस्तावित किए गए। इसमें अत्तापुर क्षेत्र के परिवारों से कम से कम एक व्यक्ति को संस्था की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन करने का प्रस्ताव रखा गया।

सर्वसम्मति से आगामी 16 नवंबर को दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन श्रीराम मंदिर, रामबाग में करने का निर्णय लिया गया। दीपावली स्नेह मिलन के तहत इस वर्ष अत्तापुर क्षेत्र के राजस्थानी समाज के वर्ष दसवी कक्षा से डिग्री तक 85 प्रतिशत अंकों से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले एवं मास्टर डिग्री और प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। विद्यार्थी अपना सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी संस्था द्वारा 1 अक्तूबर से जारी किये जाने वाले गूगल फॉर्म के द्वारा दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा की सभा आयोजित

Ad

दीपावली स्नेह मिलन में कार्यक्रम और स्टॉल व्यवस्था

गूगल फॉर्म के लिंक के लिए शिक्षा समिति के संयोजक मनीष कुमार अग्रवाल, सहसंयोजक अभिषेक अग्रवाल, गोविन्द राज अग्रवाल, लीलाधर दाधीच एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत व्यास से सम्पर्क कर सकते हैं। दीपावली स्नेह मिलन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के संयोजक एवं सह संयोजक विजय कुमार व्यास, धर्मेन्द्र जोशी, मूलचंद शर्मा, गणेश बियाणी के तत्वावधान में किया जायेगा।

कार्यक्रम स्थल पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बैनर, स्टॉल लगाने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान संस्था के सदस्यों एवं कोषाध्यक्ष से सम्पर्क कर बैनर एवं स्टॉल का रजिस्टरेशन करवा सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अत्तापुर क्षेत्र के राजस्थानी परिवारों द्वारा संस्था से जुड़ने एवं संस्था की सदस्यता ग्रहण करने हेतु सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए संस्था द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल स्थापित किया जायेगा।

अवसर पर सुरेश कुमार मोदी, श्रीकिशन पंचारिया, बाबूलाल जोशी, लक्ष्मीनिवास सारड़ा, श्रीकांत पाराशर, लक्ष्मीकांत व्यास, श्याम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रमेश कुमार लद्दड़, प्रकाश भाटी, दिनेश कुमार खंडेलवाल विजय कुमार गोलर प्रजापति, संजय गुप्ता, प्रेम कुमार तोष्नीवाल, महेश कुमार अग्रवाल, गणेश बियाणी, गिरिराज करवा, रामदेव राठी एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button