श्री राजस्थानी नव जागृति मंच की बैठक आयोजित
हैदराबाद, श्री राजस्थानी नव जागृति मंच की बैठक का आयोजन आज श्रीराम मंदिर, रामबाग में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी की अध्यक्षता में किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंत्री श्रीकांत पराशर ने बताया कि बैठक में अध्यक्षीय संबोधन के पश्चात सभा की कार्रवाई प्रारंभ की गई। गत 2 फरवरी को चुनाव अधिकारी मनीष अग्रवाल, सहचुनाव अधिकारी दिनेश खंडेलवाल के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुए थे।
इसमें सर्वसम्मति से सुरेश कुमार मोदी को अध्यक्ष, रमेश कुमार लद्दड़, श्रवण कुमार व्यास को उपाध्यक्ष, श्रीकांत पराशर को महामंत्री, लक्ष्मीकांत व्यास को कोषाध्यक्ष, पन्नालाल शर्मा, प्रकाश भाटी को सहमंत्री चुना गया। इसके पश्चात कार्यकारिणी, समितियों व मंडलों के गठन का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया। इसके तहत कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
इसमें भगवान व्यास, प्रेम कुमार तोष्णीवाल को संगठन मंत्री, श्याम अग्रवाल को प्रचार मंत्री एवं अरुण कुमार शर्मा, श्रीराम पुरोहित, मीठालाल प्रजापत, श्रीगोपाल सारड़ा, चंद्रप्रकाश बंग, सत्यनारायण फोगला, विकास अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, रामप्रकाश दरक, महेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार भूत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इसी तरह जुगल किशोर पारीक, बाबूलाल जोशी, लक्ष्मीनिवास सारड़ा, श्रीकिशन पंचारिया को परामर्शदाता मनोनीत किया गया। संरक्षक नारायण दास हेडा एवं अध्यक्षीय प्रस्ताव से विलास व्यास, सत्यनारायण रोहिवाल, राजेश शर्मा, रामेश्वर लाल जांगिड़, शिवप्रसाद चौबे को कार्यकारिणी में विशेष सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ, के तहत संयोजिका गौरजा इन्नाणी, सह-संयोजिका प्रभा जोशी एवं कमला शर्मा, कोमल बेहवाल, मनीषा मोदी, गायत्री पंचारिया, अल्का दाधीच, प्रियांशु बिरला को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया।
राजस्थानी नव जागृति मंच की बैठक: समितियाँ और कार्यक्रमों की योजना
युवा प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में श्रीकांत जोशी, सह-संयोजक अशोक शर्मा एवं गणपत सिंह राजपुरोहित, नर्सिंग, सारड़ा, सत्यप्रिय जाजू, पवन राठी, शंकर अग्रवाल, रामदेव राठी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। तत्पश्चात समितियों का गठन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति संयाजक मनीष कुमार अग्रवाल एवं सह-संयोजक गोविंदराज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल लीलाधर दाधीच को मनोनित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति संयोजक धर्मेंद्र जोशी, सह-संयोजक विजय व्यास, मूलचंद शर्मा, गणेश बियाणी, प्रचार प्रसार समिति संयोजक रामप्रसाद रिणवा, सह संयोजक जयप्रकाश बंग, नरेश डोबा, संजय गुप्ता, सदस्यता अभियान समिति संयोजक राजेंद्र अग्रवाल, सहसंयोजक पुरुषोत्तम कड़ेल, श्रीकांत मित्तल, विजय गोलर प्रजापति एवं खेल कूद कार्यक्रम समिति संयोजक दिनेश कुमार खंडेलवाल, सहसंयोजक राजेश करवा, जयप्रकाश मालानी, पवन कुमार नालपुरिया को मनोनीत किया गया। अवसर पर सभी को कार्यभार सौंपा गया।
यह भी पढ़ें… माँ भगवती जागरण समिति रहीमपुरा ने की बैठक, जागरण 5 अप्रैल को
इस दौरान होली कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। गुरुवार, 13 मार्च को प्रात 8 बजे भूमि पूजन एवं डंडा रोपण किया जाएगा। रात्रि 11.41 बजे होलिका दहन रामबाग प्रांगण में किया जाएगा। ढूढ़ पूजन शुक्रवार, 14 मार्च को किया जाएगा। ढूँढ़ पूजन हेतु संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत व्यास के पास ढूंढ़ हेतु नाम दर्ज कराना होगा।
आगामी गणगौर कार्यक्रम 22 मार्च को श्रीराम मंदिर, रामबाग में श्री राजस्थानी नव जागृति मंच महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्री राजस्थानी नव जागृति मंच एवं श्री राजस्थानी नव जागृति मंच युवा प्रकोष्ठ के सहयोग से करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी ने स्थानीय राजस्थानी परिवारों के कम से कम एक सदस्य को संस्था की सदस्यता लेने की अपील की। मंत्री के धन्यवाद ज्ञापन से सभा का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



