अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन जोधपुर के सम्बन्ध में बैठक

हैदराबाद, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, प्रादेशिक महिला संगठन, प्रादेशिक युवा संगठन, हैदराबाद-सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा, जिला महिला संगठन एवं जिला युवा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन महासभा के उपसभापति (दक्षिणांचल) अरुण भांगड़िया की अध्यक्षता में राघव रत्ना टॉवर स्थित महेश फाउंडेशन के कार्यालय में किया गया।

आज यहाँ प्रादेशिक संगठन मंत्री मनोज कुमार सोमानी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनसार, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा आगामी 9,10 एवं 11 जनवरी को जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन (माहेश्वरी महाकुंभ-2026) का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देने हेतु बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया ने बताया गया कि जोधपुर अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। जोधपुर प्रवास के दौरान ठहरने हेतु उचित व्यवस्था का चयन करना होगा।

आयोजकों के अनुसार अधिवेशन में 70 हजार से ज्यादा माहेश्वरी बन्धुओं के शामिल होने का अनुमान है। अधिवेशन में बिजनेस एक्सपो के अलावा अनेकों सामाजिक एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम हेंगे। बिजनेस एक्सपो में भाग लेने के लिए समयपूर्व रजिस्ट्रेशन अवश्य कराना होगा। महाअधिवेशन में सम्मिलित होने के सम्बन्ध में सभी जानकारी देने हेतु समिति का गठन किया गया। इसका संयोजक राजेश करवा, भारत जाजू, रामदेव सारड़ा, सत्यनारायण मूँदड़ा, सुनील भट्टड़, शिव लाखोटिया, संजय मोदानी, राहुल फोफलिया व आरती असावा को नियुक्त किया गया ।

यह भी पढ़ें… तीन दिवसीय क्रेडाई हैदराबाद प्रॉपर्टी शो 15 अगस्त से

बैठक में भगवान पंसारी, प्रभुदयाल जाखोटिया, राजेश मालपानी, गोपाललाल बंग, पवन पलोड, गोपाल सोमानी, लता तोष्णीवाल, रजनी राठी, मंजू लाहोटी, रेणु सारडा, नारायणदास बंग, ओमप्रकाश तोषणीवाल, संजय लाहोटी, आनंद कुमार राठी, भारत जाजू, राहुल फोफलिया, राजेश कुमार करवा, राधेश्याम राठी, आरती असावा, शिवरतन बंग, रामदेव सारडा आदि ने भाग लिया। महेश फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महासभा की कार्यसमिति के सदस्य नारायणदास बंग ने सभी माहेश्वरी बन्धुओं से अधिवेशन में सम्मिलित होने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button