पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का मेगा चिकित्सा शिविर

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा पित्ती इंजीनियरिंग लिमिटेड, कोत्तूर के सहयोग से 165वाँ नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर कोत्तूर स्थित पित्ती इंजीनियरिंग लिमिटेड (अय्यप्पा स्वामी मंदिर के पास) आयोजित किया गया, जिसका 451 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

यहाँ दल के प्रचार संयोजक अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेडिकवर हॉस्पिटल हाईटेक सिटी द्वारा जनरल फिजिशियन, कार्डियालजी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, बीपी, आरबीएस व अन्य स्वास्थ्य जाँच सेवाएँ प्रदान की गयीं। डॉ. संदीप, डॉ. सिमरन सलमा, डॉ. लावण्या, नर्सिंग गंगोत्री, सदाना, पद्मा, अलीशा, ज़ीबिया, अमृता, अनुषा, सौम्या, विपणन के राजन कुमार, प्रदीप बद्दौला ने अपनी सेवा प्रदान की।

यह भी पढ़ें… स्वस्थ जीवनशैली और नियमित जांच पर दिया जागरूकता संदेश

265 रोगियों की नेत्र जांच, 84 को चश्मे वितरित

नेत्रों की जांच लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई हॉस्पिटल, दोमलगुड़ा द्वारा की गई, जिसमें 265 रोगियों ने भाग लिया। 84 लोगों को चश्मे का वितरण किया गया और 1 रोगी के मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अवसर पर अजीत कश्यप, एच. भगवान, यादगिरी, के. नर्सिंग राव, के. भास्कर ने सेवा प्रदान की।

शिविर में डॉ. अखिल क्लीनिक (पूरणदास रणछोड़दास) जनरल फिजिशियन डॉ. अखिल सुगंधी एवं डॉ. मीनल सुगंधी ने रोगी की जांच की। फिजियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. मीता बजाज ने दी। दांतों की जांच एसएनआर डेंटल के डॉ. एस. नवनीत राज एवं डॉ. एस. निखिल राज ने की। शिविर का 451 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

अवसर पर अग्रवाल सेवा दल के सलाहकार एवं पित्ती ट्रस्ट व पित्ती इंजीनियरिंग लिमिटेड के चेयरमैन शरद बी. पित्ती, शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, अजीत गुप्ता, कैलाश केड़िया, निखिल राणासरिया, दीपक गुप्ता सहित स्थानीय भागीदार पित्ती इंजीनियरिंग लिमिटेड, कोत्तूर के वरिष्ठ महाप्रबंधक (लैमिनेशन डिवीजन) गोगिनेनी वेंकट रमण, महाप्रबंधक (मशीन शॉप) मंडला नागी रेड्डी, स्वयंसेवक जितेन्द्र गोयल, सतीश गर्ग, पवन भुवानिया, योगेश अग्रवाल, सुमन भुवानिया, सुनयना नरसरिया, पद्मजा, प्रयाग चित्याल, अग्र महिला मंच की सरला अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, समाजसेवी गोपाल सिंह, घनश्याम यादव, पित्ती लैमिनेशन के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button