विश्व क्षय रोग दिवस पर भारत के राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति ने विश्व क्षय रोग दिवस पर दिया जागरूकता संदेश

नई दिल्ली, हर साल 24 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व क्षय रोग दिवस पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जन भागीदारी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे टीबी के मामलों में भारी कमी आई है।

क्षय रोग को समाप्त कर सकते हैं” – थीम पर बल

इस वर्ष का थीम हाँ, हम क्षय रोग को समाप्त कर सकते हैं प्रतिबद्ध, निवेश और परिणाम पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है। यह बीमारी लाखों लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित करती है, और इसे समाप्त करने के लिए ठोस प्रयास आवश्यक हैं।

Ad

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रशंसा

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पिछले एक दशक में टीबी के मामलों में भारी गिरावट आई है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने सरकार और समाज के सभी हितधारकों से भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इस अवसर पर जागरूकता अभियान चला रहा है, जिससे आम जनता को इस रोग के प्रति संवेदनशील बनाकर उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।( PIB)

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी का लेक्स फ्रिडमैन संग पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button