मिधानि और राष्ट्रीय एससी-एसटी हब ने किया विक्रेता विकास कार्यक्रम

हैदराबाद, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, हैदराबाद के सहयोग से विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया।

आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य विक्रेता विकास को प्रोत्साहित करना, आपूर्ति श्रृंखला में एससी/एसटी उद्यमियों की भागीदारी को सुदृढ़ करना तथा एमएसएमई के साथ सहयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा के. मुकेश द्वारा अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ हुआ।

स्वागत भाषण देते हुए एस. सुरेश, एनएसएसएचओ प्रमुख (तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश) ने एससी/एसटी उद्यमियों को सशक्त बनाने तथा उन्हें मुख्यधारा के औद्योगिक पारितंत्र से जोड़ने में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब की भूमिका पर प्रकाश डाला। सुभदीप घोष, एजीएम (प्रभारी, क्रय), मिधानि ने क्रय प्रक्रियाओं, विक्रेता पंजीकरण प्रणाली तथा संभावित विक्रेताओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… ओयू की मेजबानी में एआईयू सेंट्रल जोन वाइस चांसलर मीट आरंभ

वी. सुरेश बाबू ने एससी/एसटी उद्यमियों के लिए नीतिगत पहलें साझा की

मिधानि की मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) स्पूर्ति रेड्डी, आईआरएस ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पारदर्शिता, नैतिक क्रय प्रक्रियाओं तथा अनुपालन के महत्व पर बल दिया। पी. बाबू, निदेशक (उत्पादन एवं विपणन), मिधानि ने समावेशी विक्रेता विकास एवं एमएसएमई के साथ सुदृढ़ सहभागिता के प्रति मिधानि की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मुख्य वक्तव्य वी. सुरेश बाबू, आंचलिक महाप्रबंधक (तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश) ने दिया। उन्होंने एससी/एसटी उद्यमियों हेतु उपलब्ध नीतिगत पहलों एवं संस्थागत सहयोग की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त एस. सुरेश द्वारा एनएसआईसी वीडियो एवं तकनीकी प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात एस. नितेश, वरिष्ठ प्रबंधक (क्रय), मिधानि द्वारा तकनीकी आवश्यकताओं एवं गुणवत्ता मानकों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। टीआरईडीएस वित्तीय सुविधा पर सत्र नागेंद्र गौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अधिकारियों से संवाद किया। धन्यवाद ज्ञापन दीप्तिमय मोहंती ने प्रस्तुत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button