मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों के लिए शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पवित्र हज यात्रा पर रवाना होने वाले 1,22,518 भारतीय तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हज यात्रा की कामना की।

रिजिजू ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हज यात्रा को सहज और निर्बाध बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर यात्री को बेहतर अनुभव मिले और धार्मिक भावना का सम्मान हो।

हज 2025 की पहली उड़ान लखनऊ से 288 यात्रियों और हैदराबाद से 262 यात्रियों के साथ रवाना हुई। इन उड़ानों की व्यवस्था पूरी तरह से केंद्र सरकार और संबंधित राज्य प्रशासन की निगरानी में की गई।

Ad

इस वर्ष हज यात्रा को लेकर सरकार ने डिजिटल सेवाएं, ट्रैकिंग सुविधा, और बेहतर लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने पर विशेष ध्यान दिया है। हज जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, और आवास की व्यवस्था को और सशक्त किया गया है। हज इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक है और लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इसमें भाग लेते हैं। भारत सरकार की पहल इस यात्रा को सुगम और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।( PIB)

यह भी पढ़ेंhttp://पाक रक्षा मंत्री का बयान – भारत ने बताया ‘दुष्ट देश’

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button