नाबालिगा के हत्यारे को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हैदराबाद, कुकटपल्ली में क्रिकेट बैट चुराने के दौरान पकड़े जाने की वजह से 11 वर्षीय नाबालिगा की बेरहमी से हत्या करने वाले 14 वर्षीय किशोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।साइबराबाद के पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में मृतका के पडोसी 10वीं कक्षा के छात्र को पकड़ा गया था।
आज सुबह उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही। इसके अलावा पीड़ित परिवार के एक अन्य पडोसी का बयान का भी अहम साबित हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से चाकू, बैट चुराने का घटनाक्रम लिखा पत्र, खून से सने कपड़े, एमआरएफ लेबल का क्रिकेट बैट भी जब्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि गत 16 अगस्त को दिन-दहाड़े 11 वर्षीय केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सहस्त्रिनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही यह मामला पुलिस के चुनौती बन चुका था। पुलिस की टीमों कई छापेमारी में भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग रहा था। आखिरकार पडोसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सीसीटीवी कैमरों से पुलिस से आरोपी तक पहुंच बना ली।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



