मिश्रीमलजी स्मृति दिवस: भक्तों ने गुरुदेव को अर्पित किए श्रद्धासुमन

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ, रामकोट के तत्वावधान व राजमतीजी म.सा. आदि ठाणा-3, सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में मिश्रीमलजी म.सा. का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। संघ के सह मंत्री शांतिलाल छाजेड़, प्रकाश गादिया एवं तीर्थ कुमार सिंघवी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वी राजमतीजी म.सा. ने गीतिका के माध्यम से गुरुदेव के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सुमंगलप्रभाजी म.सा. ने गुरुवर का जीवन परिचय दिया। महासाध्वी विनयश्रीजी म.सा. ने कहा कि जिनका सौभाग्य अधिक होता है, जिनकी प्रबल पुण्यवाणी होती है, वही गुरु का गुणानुवाद कर सकता है। गुरुदेव को पद की कभी चाह नहीं रही। श्रमण संघ के गठन के समय आपने आचार्य पद को छोड़ दिया। आपको कई भाषाओं का ज्ञान था। सबुद्धिप्रभाजी म.सा. ने कहा कि मिश्री के समान ही गुरु के प्रभाव से धन्नाराम ग्राम में कुएँ का खारा पानी मीठा हो गया। इसलिए आप मीठा मिश्री के नाम से प्रसिद्ध हुए।

साध्वी रजतप्रभाजी म.सा. ने कहा कि भगवन ने तीन तत्व की निरुपणा की। गुरु हमे धर्म और देव के बारे बता सकते हैं, इसलिए हमें पहले सद्गुरु की शरण में जाना चाहिए। वही हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं, ज्ञान का प्रकाश देते हैं, अनुशासन में रहना सिखाते हैं। गुरु पापी आत्मा को पुण्य की राह पर चला देते हैं। बिना गुरु के भव सागर पार नहीं कर सकते। गुरु की क्षमता का कोई मापदंड नहीं होता, जितना गुणगान करें, कम है।

प्रांजलताजी म.सा. एवं जिव्याश्रीजी म.सा. ने भजन के माध्यम से गुरुदेव के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। महिला मंडल की सीमा सिंघी, नीलम सेठी, ललिता गादिया एवं अशोक सिंघवी ने गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री राजेश सुराणा ने किया। श्रमणोपासक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मुथा ने विचार प्रकट किए।

श्रद्धासुमन अर्पित व धर्म सभा में प्रमुख उपस्थितियाँ

धर्म सभा में कार्याध्यक्ष धनराज गडवाणी, स्वागत अध्यक्ष धर्मचंद भंसाली, उपाध्यक्ष गौतमचंद कांकरिया, राजेन्द्र सिंघा। देवीचंद सिंघी, नरेंद्र कुमार धोका, हुकमीचंद तातेड़, टी. गौतम कोठारी, जितेंद्र भंडारी, राजेन्द्र खारिवाल, प्रकाश कोठारी, पूर्व महामंत्री जे. पारसमल कटारिया, राजेश डागा, पारसमल कोचेटा, अमरचंद कोटेचा, प्रकाश गादिया, अनिल पीपाड़ा, सुनील पीपाड़ा, महेंद्र मुणोत, विनय गांधी मेहता, महावीर सेठी, महावीर गादिया, संजय मेहता कैलाश पीपाड़ा, सुशील पीपाड़ा, अनिल मेहता, सुरेश पीपाड़ा, मुकुंद धोका, गौतम खारिवाल, पुखराज लूणिया, तीर्थकुमार सिंघवी व महावीर तातेड़ उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद कारवान दादावाड़ी में शत्रुंजय तीर्थ यात्रा का भव्य उत्सव

विनोद कुमार कुमार सिंघवी के पौत्र कनिष्क, श्रमणोपासक संघ के महामंत्री राजेश कुमार सुराणा, संघ के संघपती संपतराज कोठारी, अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, संघ के महामंत्री गौतमचंद मुथा, काचीगुड़ा संघ के महामंत्री पवन कुमार कटारिया, श्री महावीर मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंघी, मलकपेट के अशोक कुमार नाग सिंघवी ने गुरुदेव के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम पश्चात गौतम प्रसादी का लाभ श्रमणोपासक संघ के वरिष्ठ सदस्य चंपालाल माणकचंद गणपतराज विनोद कुमार अशोक कुमार नाग सिंघवी परिवार ने लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button