विधायक राजा सिंह ने किया गोशामहल व बेगम बाजार में विकास कार्यों का उद्घाटन

हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने बेगम बाजार तथा गोशामहल संभाग में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

आज सुबह विधायक राजा सिंह ने गोशामहल के पार्षद पी. लाल सिंह, बेगम बाजार के पार्षद जी. शंकर यादव के साथ विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने गोशामहल संभाग के गोस्वामी मंडल, हरिओम कॉलोनी में 15 लाख रुपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने के कार्यों, बेगम बाजार में 7 लाख रुपये की लागत से दो जगहों पर सीवरेज लाइन बिछाने के कार्यों का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े: राजा सिंह ने किशन रेड्डी पर की फिर सवालों की बौछार

इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने जनता से सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले नेताओं से सचेत रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करने की भी अपील की। अवसर पर भाजपा के नेता भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button