डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मॉडल संयुक्त राष्ट्र (मून) सत्र आरंभ
हैदराबाद, गुंडला पोचमपल्ली स्थित डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में तीन दिवसीय डीआरएस-2025 मॉडल संयुक्त राष्ट्र (मून) सत्र आज आरंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कुतबुल्लापुर विधायक के.पी. विवेकानंद गौड़ ने कहा कि मॉडल संयुक्त राष्ट्र (मून) सत्र छात्रों में आलोचनात्मक सोच और नेतृत्व जैसे प्रमुख कौशल विकसित करते हैं। उन्होंने प्रत्येक छात्र से संयुक्त राष्ट्र के अनुरूप शैक्षिक सत्रों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आग्रह किया।
विवेकानंद गौड़ ने कहा कि मून सत्र छात्रों को भविष्य में दुनिया के देशों पर शोध करने, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने और अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान पर विचार करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को रचनात्मक एजेंडे पर काम करना चाहिए, जिसमें सार्वजनिक भाषण, शोध, लेखन और कूटनीति शामिल हो। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय मून सेशंस का आयोजन प्रेस कोर, इंडियन प्रीमियर लीग, एफआईए, यूएनएचआरसी, डीआईएसईसी, यूएनईपी, डब्ल्यूईएफ, एआईपीपीएम, स्थायी संकट समितियों और विशेष रूप से लीडर फाइल्स सेशंस द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें… आईआरपीओएफ ने की पदोन्नत अधिकारियों की चुनौतियों पर चर्चा
विवेकानंद गौड़ ने छात्रों से उत्साहपूर्ण बातचीत, भाषण और वैश्विक नागरिकता की नैतिकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर कौशल का विकास करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मून की अध्यक्ष एस. मैरी तनुजा, 2025 मून सेशंस के महासचिव अद्विक रेड्डी, डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. अंजनी कुमार अग्रवाल, गर्व अग्रवाल, प्रधानाचार्य आई. वेणुगोपाल, विभिन्न स्कूलों के छात्र व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



