मोदी ने दिया उत्तराखंड में साल भर पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

उत्तराखंड भाषा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में साल भर पर्यटन की पुरजोर वकालत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य में कोई ऑफ़ सीजन नही होना चाहिए और हर सीजन ऑन सीज़न रहे जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर मजबूती मिलेगी।
उत्तरकाशी जिले में देवी गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा गांव में पूजा-अर्चना करने के बाद हरसिल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर पर्यटक सर्दियों में उत्तराखंड ओंगे तो उन्हेें उत्तराखंड का असली आनंद मिलेगा।
उन्होंने कहा, अपने पर्यटन क्षेत्र को विविधतापूर्ण बनाना और उसे बारहमासी बनाना उत्तराखंड के लिए बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तराखंड में पर्यटन के लिहाज से कोई भी सीजन ऑफ़ सीजन न हो और हर सीजन ऑन सीज़न रहे।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी पहाड़ोें में मार्च, अप्रैल और जून में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन उसके बाद इनकी संख्या कम हो जाती है। उन्होंने कहा सर्दियों में होमस्टे और होटल खाली पड़े रहते हैं। यह असंतुलन उत्तराखंड में साल के एक बड़े हिस्से में आर्थिक सुस्ती ला देता है।
मोदी ने कहा कि अगर सर्दियों में देशविदेश के लोग प्रदेश में ओं तो उन्हेें उत्तराखंड की वास्तविक आभा मिलेगी और ट्रेकिंग और स्कींइंग उन्हेें रोमांचित कर देगा।
उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के लिए भी सर्दियाँ खास होती हैं। मुखबा में मां गंगा की पूजा करते हुए उन्होंने कहा कि सर्दियों में यहाँ विशेष अनुष्ठान होते हैं।
उन्होंने कहा, सरकार का साल भर पर्यटन का दृष्टिकोण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा।
मोदी ने कहा, हम चाहते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रोें को पर्यटन का लाभ मिले।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button