छह दिन में नेहरू चिड़ियाघर पहुँचे 1 लाख से अधिक पर्यटक
हैदराबाद, क्रिसमस और सामान्य अवकाश के छह दिन शहर के नेहरू चिड़ियाघर के लिए उत्साहवर्धक रहे। 23 से 28 दिसंबर के बीच 1 लाख से अधिक पर्यटकों ने जू-पार्क का भ्रमण किया। एक दिन में ही 23,044 पर्यटक प्राणी उद्यान पहुँचे। नेहरू प्राणी उद्यान, हैदराबाद के उप-क्यूरेटर एम. बार्नोबा ने बताया कि क्रिसमस के दौरान छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चिड़ियाघर देखने में रुचि दिखाई। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात किया गया।
वन अधिकारी के अनुसार, विभिन्न चिड़ियाघरों के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से ज़ेब्रा, मीरकैट, सर्वल कैट, बारा सिंघा, व्हाइट स्वान सहित कई नई प्रजातियाँ जोड़ी गई हैं, जिससे चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नेहरू प्राणी उद्यान में वर्तमान में 199 प्रजातियों के वन्य जीव हैं, जो विश्व के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह भी पढ़ें… मेडिकवर हॉस्पिटल्स ने किया हाईरिस्क लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





