2.8 लाख से अधिक युवाओं ने ली कैंसर रोकथाम में योगदान की शपथ

हैदराबाद, बसवतारकम इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट तथा तेलंगाना एकेडमी ऑफ स्किल एंड नॉलेज के तत्वावधान में कैंसर रोकथाम पर एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में तेलंगाना के 850 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 2.8 लाख से ज्यादा युवाओं द्वारा कैंसर की रोकथाम में योगदान देने के लिए शपथ ली गई। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस वृहद शपथ कार्यक्रम का आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

तेलंगाना एकेडमी ऑफ स्किल एंड नॉलेज के सीईओ श्रीकांत सिन्हा ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन तेलंगाना और देश में कैंसर की रोकथाम और शीघ्र निदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। बीआईएसीएच एंड आरआई के सीईओ डॉ. के. कृष्णाया ने अपने संबोधन में कहा कि अस्पताल पिछले 25 वर्षों से कैंसर की रोकथाम और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें… मौसम जनित स्वास्थ्य समस्याओं से सतर्क रहें नागरिक : स्वास्थ्य विभाग

लाखों लोगों को कैंसर प्रारंभिक चरण में पहचानने में मदद

लाखों लोगों को बीमारी का प्रारंभिक चरण में पता लगाने में सक्षम बनाने के लिए विशेष कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बीआईएसीएच एंड आरआई ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य जे.एस.आर. प्रसाद ने कहा कि अस्पताल कैंसर की रोकथाम पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है और जनता में जागरूकता पैदा करने के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निवारक उपायों को हल्के में ले रहे हैं। यह अनुचित है। उन्होंने कहा कि बीमारी फैलने के बाद उसके परिणामों को भुगतने के बजाय, उसे रोकने की जिम्मेदारी सबकी है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. निशा हरिहरन ने कैंसर की गंभीरता और इसे रोकने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. के. कृष्णाया ने कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से 2,80,000 युवाओं को कैंसर से बचाव की विशेष शपथ दिलाई। इस शपथ के माध्यम से उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे कैंसर के बारे में जागरूकता प्राप्त करके और दूसरों को शिक्षित करके कैंसर महामारी के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जारी जानकारी के अनुसार पूरे आयोजन की समीक्षा करने और 2.8 लाख से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी की पुष्टि करने के बाद लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस वृहद शपथ कार्यक्रम का आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संयुक्त सचिव डॉ. उल्लाजी इलियाज़र ने संयुक्त रूप से इस आयोजन को आयोजित करने बीआईएसीएच एंड आरआई तथा टास्क की टीम को एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button