बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़ मां प्रेमी संग फरार

हैदराबाद, नगर की एक महिला ने मां की ममता को बुरी तरह रौंदते हुए अपने दो साल के मासूम बेटे को नलगोंडा बस स्टैंड पर छोड़कर एक युवक के साथ फरार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर में रहने वाली महिला का कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के जरिये नलगोंड़ा के युवक से परिचय हुआ था। कुछ दिनों में वह युवक से घुलमिल गई थी और शादीशुदा होने के बावजूद भी हद पार करने की योजना बनाई।

इसी क्रम में वह अपने बेटे को साथ लेकर नलगोंडा में युवक से मिलने पहुंची, लेकिन बाद में बस स्टैंड पर बच्चे को अकेला छोड़कर युवक के साथ बाइक पर फरार हो गई। कुछ देर बाद, बच्चे को बस स्टैंड पर जोर-जोर से रोता देख यात्रियों ने आरटीसी कर्मचारियों को जानकारी दी, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में महिला और उसके साथी का पता लगा लिया।

यह भी पढ़े: 1.5 किलो गांजे के साथ कारोबारी गिरफ्तार

पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान सार्वजनिक की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पति से संपर्क किया और बच्चे को सुरक्षित उसके पिता के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा बच्चे को बस स्टेशन में छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का वीडियो दिन भर सोशल मीडिया में वायरल रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button