मृणाल ठाकुर ने नए फोटोशूट में बिखेरा गुलाबी जादू

टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली मृणाल ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘सीतारामम’ और ‘हाय नान्ना’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दिल जीतने वाली मृणाल अब अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैन्स के दिलों पर राज कर रही हैं।

इस बार मृणाल ने गुलाबी फूलों के बीच बेहद खूबसूरत पोज दिए हैं। उनकी क्यूट स्माइल और गुलाबों के बीच की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि मृणाल ने इस फोटोशूट को एक बेहद प्यारे टाइटल के साथ शेयर किया – “A New Bloom” यानी “एक नए मौसम में खिलना”।

यह भी पढ़ें…पवन कल्याण की फिल्म में शिंभु ने गाया गाना

Ad

इन तस्वीरों में मृणाल न सिर्फ ग्लैमरस लग रही हैं, बल्कि उनमें एक नई ताजगी, सकारात्मकता और वसंत की खूबसूरती भी झलक रही है। एक्ट्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अभिनय के साथ-साथ फैशन और फील की भी असली क्वीन हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आने वाली हैं। वहीं, टॉलीवुड में वह अदिवि शेष के साथ अपकमिंग फिल्म ‘डकैट’ में लीड रोल निभा रही हैं। फैन्स बेसब्री से उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं!

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button