मुंबई : इमारत में आग लगने से चार की मौत, 10 घायल

मुंबई, महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में सोमवार मध्यरात्रि के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार आग वाशी इलाके के सेक्टर 14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब साढ़े 12 बजे लगी और 11वीं तथा 12वीं मंजिल तक फैल गई।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र : इमारत में आग लगने से 18 बिजली मीटर जले

अधिकारी ने बताया कि घटना में दो महिलाओं, एक पुरुष और छह साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को वाशी के दो अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां और पुलिस के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मंगलवार सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button