‘नागबंधम’ का टीज़र 24 घंटे में 20 मिलियन पार
तेलुगु सिनेमा के युवा अभिनेता विराट कर्णा अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का दमदार टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इस टीज़र को सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी किया।
टीज़र रिलीज़ के बाद महेश बाबू ने इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि टीज़र बेहद प्रभावशाली है और वह इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं। उनके समर्थन के बाद फिल्म को और भी बड़ी चर्चा मिल गई।
24 घंटे में 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
रिलीज़ के महज 24 घंटों के भीतर ‘नागबंधम’ के टीज़र ने 20 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए। इतना ही नहीं, यह नेशनल लेवल पर ट्रेंड भी करने लगा। पौराणिक कथा को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की प्रस्तुति के साथ दिखाने की कोशिश दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है।
पौराणिक रहस्य और आध्यात्मिक रोमांच
फिल्म की कहानी ‘नागबंधम’ परंपरा और प्राचीन रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। टीज़र में भव्य सेट, शानदार सिनेमैटोग्राफी और हाई-क्वालिटी ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। फिल्म की प्रेरणा पद्मनाभस्वामी मंदिर और पुरी जगन्नाथ मंदिर में हाल के वर्षों में चर्चा में आए छिपे खजानों से ली गई बताई जा रही है।
टीज़र में दिखाए गए विजुअल्स, बेहतरीन प्रोडक्शन डिज़ाइन और दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म को एक आध्यात्मिक एडवेंचर के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो भारतीय पौराणिकता को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है।
यह भी पढ़े: रश्मिका मंदाना ने फिल्म छावा के एक साल पूरे होने पर भावपूर्ण नोट लिखा
बड़े बैनर और भारी बजट की फिल्म
फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्माता-निर्देशक अभिषेक नामा ने किया है। इसे एनआईके स्टूडियोज़ और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले निर्माता किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी द्वारा बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है। ‘नागबंधम’ इस समर सीज़न में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। टीज़र की सफलता को देखते हुए फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज़ के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





