नीट यूजी-2025: आकाश हैदराबाद के 15 छात्रों ने हासिल की टॉप रैंक
हैदराबाद, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड हैदराबाद के 15 छात्र नीट यूजी-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप स्कोरर बने।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आज राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी-2025 के नतीजों में हैदराबाद के उसके 15 छात्र टॉप स्कोरर बने। यह असाधारण प्रदर्शन छात्रों की प्रतिबद्धता, शैक्षणिक अनुशासन और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई विश्व स्तरीय कोचिंग और मेंटरशिप का परिणाम है।
इन छात्रों में के. निखी साई (एआईआर 297), कुणाल मंधाना (एआईआर 479), ऋत्विक जोशी (एआईआर 557), तेजेश्वर कृष्णमूर्ति (एआईआर 620) तथा हमजा निसार बाशा (एआईआर 686) शामिल हैं। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य शैक्षणिक और व्यवसाय प्रमुख धीरज कुमार मिश्रा ने उपलब्धि हासिल करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि हमें नीट यूजी-2025 में अपने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर बहुत गर्व है।
यह छोटी उपलब्धि नहीं है, खासकर एक ऐसी परीक्षा में, जिसमें देशभर के छात्र भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत और दृढ़संकल्प को दर्शाते हैं, बल्कि उनके माता-पिता के समर्थन और हमारी शैक्षणिक टीम के प्रतिबद्ध प्रयासों को भी दर्शाते हैं। हम उनके मेडिकल करियर में निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
नीट यूजी-2025 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले छात्रों ने भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की टीम द्वारा कम समय में जटिल विषयों में महारत हासिल करने दिए गए विशेषज्ञ शिक्षण तथा पाठ्य सामग्री सहित विशिष्ट मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



