एफटीसीसीआई की नई कार्यकारिणी गठित

हैदराबाद, तेलंगाना के उद्योग निकाय फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफटीसीसीआई) में प्रौद्योगिकी से जुड़े उद्यमी आर. रवि कुमार के नेतृत्व में नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। उद्यमी राचकोंडा रवि कुमार अध्यक्ष और उद्यमी के.के. माहेश्वरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुने गये।

रवि कुमार वर्तमान में ज़ेटाटेक टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक हैं।कंपनी रक्षा, एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, परमाणु और भूकंपीय अनुप्रयोगों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उन्नत परीक्षण और सिमुलेशन उपकरणों के विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित निर्माता है। वह तेलंगाना इंडस्ट्रियल हेल्थ क्लीनिक लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने एफटीसीसीआई में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया। वह राष्ट्रीय स्तर के शटल बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

एफटीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने पर आर. रवि कुमार को बधाई देते राजेंद्र अग्रवाल व अन्य।
एफटीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने पर आर. रवि कुमार को बधाई देते राजेंद्र अग्रवाल व अन्य।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल ने प्रदान किए एफटीसीसीआई उत्कृष्टकता पुरस्कार

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. माहेश्वरी सीआईएल सिक्योरिटीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं, जो बीएसई में सूचीबद्ध विविध वित्तीय सेवा कंपनी है। के.के. माहेश्वरी कई समूह कंपनियों और वित्तीय संघों के बोर्ड में कार्यरत हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button