हेराल्ड मामले की नई FIR राजनीतिक प्रतिशोध : खरगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में नयी प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि उसे विश्वास है कि न्यायपालिका इस ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न के प्रयासों” पर इंसाफ करेगी।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि 12 साल बाद अचानक कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने वाले पुराने मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की गयी है। खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मोदी सरकार और ईडी के पास ताजा आरोप खत्म हो गए हैं।b

‘विपक्ष को दबाने की नयी कोशिश’

जब तथ्य कम हो गए, तो नाटकबाजी शुरू हो गई।उन्होंने कहा कि चुनिंदा ढंग से अभियोजन, फिर से पुराने आरोप लगाने और विरोधियों को कठघरे में रखने का एक परोक्ष प्रयास किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि न्यायपालिका इस राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न के नासमझ प्रयासों को लेकर न्याय करेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने सोमवार को कहा था कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ‘नेशनल हेराल्ड’ के मामले को फिर से उछाला गया है, जबकि इस मामले में कोई दम नहीं है क्योंकि पैसे या संपत्ति का कोई लेन-देन नहीं हुआ। प्रवर्तन निदेशालय और भाजपा को इस बात के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए कि जहां कोई अपराध ही नहीं हुआ हो वहां कैसे अपराध का मामला पैदा किया जाता है। भाषा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button