नवी मुंबई में किया जाएगा नये हज हाउस का निर्माण

नयी दिल्ली, नए हवाई अड्डे से लगभग 35 किलोमीटर दूर नवी मुंबई के खारघर में जल्द ही एक नये हज हाउस का निर्माण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह परियोजना अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हज अवसंरचना को आधुनिक बनाने और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव चंद्र शेखर कुमार ने सीपीडब्ल्यूडी और हज समिति के अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा कर वहां की रूपरेखा और डिजाइन योजना की समीक्षा की।इस दौरान संपर्क व्यवस्था, लॉजिस्टिक और सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।

Ad

इससे पहले कुमार ने मुंबई में सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर हज 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं – प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) और प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम-विकास) की भी समीक्षा की गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button