नया उस्मानिया अस्पताल गोशामहल में : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गोशामहल में उस्मानिया अस्पताल के लिए नये भवन के निर्माण का निर्णय लेते हुए अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया। उन्होंने गोशामहल में स्थित पुलिस स्टेडियम, पुलिस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से संबंधित लगभग 32 एकड़ भूमि तत्काल स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को गोशामहल स्थल स्वास्थ्य विभाग को दिये जाने के मद्देनजर पुलिस विभाग को वैकल्पिक स्थल देने का निर्देश दिया। इसके लिए पेट्लाबुर्ज स्थित पुलिस परिवहन संगठन, सिटी पुलिस अकादमी व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जो अब गोशामहल में है, उन्हें स्थानांतरित किया जाएगा।

रेवंत रेड्डी ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार के प्रतिष्ठात्मक स्पीड योजना (स्मार्ट परेएक्टिव एफिशिएंट एंड इफेक्टिव डिलीवरी) की परिधि वाले विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर पहली समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री दामोदरराज नरसिम्हा, सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी व अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सीएम ने स्पीड योजना में शामिल 19 कार्यों में उस्मानिया अस्पताल के लिए नये भवन का निर्माण, 15 ना\सग कॉलेज, 28 पैरामेडिकल कॉलेज, जिलों में महिला संघों के लिए भवनों का निर्माण आदि पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएम ने अधिकारियों को अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नये उस्मानिया अस्पताल भवन का डिजाइन बनाने का आदेश दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बिना किसी यातायात समस्या से नये उस्मानिया अस्पताल पहुँचने के लिए कनेक्टिविटी सड़कों को विकसित करने का आदेश देते हुए कहा कि अस्पताल के अतराफ चारों दिशाओं में सड़क डिजाइन की जानी चाहिए। उन्होंने अस्पताल के सभी आवश्यक विभागों के साथ अकादमिक ब्लॉक और ना\सग स्टाफ के लिए हॉस्टल निर्माण का भी आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा विभाग और सेवाएँ कॉर्पोरेट की तरह होनी चाहिए। कांक्रीट भवनों और बहुमंजिला भवनों के साथ विशाल खुले और हरियाली परिसर वाला डिजाइन होना चाहिए। उन्होंने उस्मानिया अस्पताल के निर्माण को लेकर अनुभवी आार्किटेक्ट से डिजाइन बनवाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि उस्मानिया अस्पताल के वर्तमान भवनों को ऐतिहासिक भवनों के रूप में संरक्षित करने की जिम्मेदारी सरकार खुद लेगी। पर्यटकों को आकार्षित करने हेतु मूसी नदी विकास परियोजना के तहत इन भवनों को ऐतिहासिक इमारतों के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जिलों में नये अस्पतालों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा 15 ना\सग कॉलेज भवनों का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि महिला स्व सहायता संघों के लिए दस जिलों में भवन हैं। शेष जिलों में नये भवनों का निर्माण किया जाएगा। महिला संघों के भवनों के लिए एक-एक एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। उन्होंने हैदराबाद स्थित शिल्पारामम् के बगल में महिला शत्ति संघों के लिए आवंटित 3 एकड़ भूमि तत्काल संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने तथा वहाँ महिला शत्ति संघों के उत्पादों के स्टॉल लगाने हेतु व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस क्षेत्र को हैदराबाद आने वाले विश्व स्तरीय प्रमुखों, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यत्तियों और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के लिए एक घूमने योग्य स्थान के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button