नई टोलटैक्स नीति की घोषणा शीघ्र : गडकरी

Ad

नई दिल्ली, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क के लिए एक नई नीति की घोषणा करेगी, जिसमें उपभोक्ताओं को उचित रियायत दी जाएगी।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार सड़क बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बहुत खर्च कर रही है और इसलिए पथकर आवश्यक है।

गडकरी ने की टोल नीति में बदलाव की घोषणा

गडकरी ने कहा, यह विभाग की नीति है कि जब आपको अच्छी सड़क चाहिए, तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।
असम के बारे में, उन्होंने कहा कि सरकार तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है।

हम कई बड़ी सड़कें बना रहे हैं, चार लेन, छह लेन। भ्रह्मपुत्र पर कई पुल बनाए जा रहे हैं। हम बाजार से धन जुटा रहे हैं। इसलिए पथकर के बिना, हम यह नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी, हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। हम केवल चार लेन वाले राजमार्गों पर टोल वसूल रहे हैं, दो लेन वाले मार्गों पर नहीं।

वर्ष 2008 के नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के एक ही खंड पर और एक ही दिशा में 60 किलोमीटर के भीतर टोल प्लाजा स्थापित नहीR किया जा सकता है। गडकरी ने कहा कुछ अपवाद हैं। इस सत्र को पूरा करने के बाद, हम पथकर के लिए एक नई नीति घोषित करने जा रहे हैं, जहाँ समस्या का समाधान किया जाएगा और हम उपभोवÌता को उचित रियायत देंगे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button