हैदराबाद में मनाया गया एनएफसी दिवस

हैदराबाद, न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी), हैदराबाद (भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग की औद्योगिक इकाई) द्वारा आज एनएफसी दिवस-2025 समारोह का आयोजन डीएई हाउसिंग कॉलोनी स्थित डॉ. होमी जे भाभा कन्वेंशन सेंटर में किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परमाणु ऊर्जा आयोग के सदस्य और पूर्व प्रधान सलाहकार, डीएई व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. आर.बी. ग्रोवर और मिधानि के अध्यक्ष और प्रबंध-निदेशक डॉ. एस.वी.एस. नारायण मूर्ति ने भाग लिया।

एनएफसी के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एनएफसी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी, मेसर्स ईसीआईएल, मेसर्स मिधानि, एएमडी, एनसीसीसीएम, बीएआरसी के गणमान्य व्यक्तियों, यूनियनों और असोसिएशनों के प्रतिनिधियों, एनएफसी के कर्मचारियों ने समारोह में हिस्सा लिया। एनएफसी की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं मुख्य कार्यकारी डॉ. कोमल कपूर ने वर्ष 2024-25 के महत्वपूर्ण विकासों के बारे में बताया।

एनएफसी ने देश को परमाणु ईंधन निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने के साथ ईंधन निर्माण के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्वचालन एवं मशीनीकरण के क्रियान्वयन, अत्याधुनिक उपकरणों के विकास में उत्कृष्टता हासिल की है। साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को पूरा किया।

यह भी पढ़ें… जवाबदेही तय करने क्षेत्रीय स्तर पर होंगी बैठकें : महापौर

मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर ले जाने में एनएफसी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। एनएफसी परमाणु ऊर्जा विभाग के जनादेश को पूरा करने की दिशा में साल दर साल उपलब्धियों को पार करना जारी रखेगा। उन्होंने एनएफसी के प्रयासों को स्वीकार करते हुए विशेषज्ञता के विभिन्न क्षेत्रों में मिधानि और एनएफसी के बीच आपसी सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की। अवसर पर एनएफसी हाईलाइट्स-2025 पत्रिका का विमोचन किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button