दोणिमलै में एनएमडीसी का ठेकेदार-मंच: अनुभव और चुनौतियाँ साझा

हैदराबाद, एनएमडीसी द्वारा दोणिमलै में ठेकेदार सह सेवा प्रदाता बैठक का आयोजन किया। बैठक में ठेकेदारों, सेवा प्रदाताओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया तथा दैनिक परिचालन से जुड़े मुद्दों पर खुली चर्चा की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक का आयोजन अधिशासी निदेशक एस.बी. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक का उद्देश्य अनुभव साझा करना, व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करना, निविदा प्रस्तुत करना और कार्यों एवं सेवाओं के निष्पादन के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना था।

अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (वर्कस) ए.के. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) डी. हंसदाह सहित विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में ठेकेदार संघ के सदस्यों ने विचार-विमर्श में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारम्परिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष (संविदा) राजशेखर एन. ने स्वागत संबोधन में बेहतर समन्वय और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें… धूमधाम से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पतंग और मिठाई उत्सव

निविदा से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतियों और खुली चर्चा के माध्यम से ठेकेदारों को समस्याएँ और सुझाव साझा करने का अवसर मिला, जिनका एनएमडीसी की टीम द्वारा सत्र के दौरान समाधान किया गया। संविदा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए एस.बी. सिंह ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के पारस्परिक विचार-विमर्श कार्य संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाएँगे तथा परियोजनाओं के सुचारू निष्पादन में सहायक होंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button