वैराग्य में मजबूत रहने वाले को कोई नहीं डिगा सकता : विनयश्रीजी

Ad

हैदराबाद, जिनके भीतर वैराग्य जाग जाता है तो उसे चाहे जितना समझा लो, लोभ लालच दो, वह पलटने वाला नहीं है। यदि वैराग्य जागृत नहीं होगा तो वह थोड़े प्रलोभन से ही मान जाएगा। उक्त उद्गार सिख छावनी स्थित श्री आनंद जैन भवन कोरा में श्री जैन श्रावक संघ कोरा के तत्वावधान में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्यश्री विनयश्रीजी मसा ने दिये।

संघ के मंत्री अनिल तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्यश्री ने कहा कि जो व्यक्ति जिनवाणी को ग्रहण कर आत्मा तक ले जाने का प्रयास करता है वह समस्त कर्मों के बंधन को तोड देता है और एक न एक दिन मोक्ष प्राप्त कर लेता है। महावीर की वाणी हमेशा तारने का कार्य करती है। देवता वीतराग वाणी स्वयं तीर्थंकर के मुख से सुनते हैं, लेकिन वे धारण नहीं कर सकते, व्रत पचखान सौगंध नियम नहीं ले सकते हैं, वे सिर्फ वाणी को सुन सकते हैं।

प्रश्न मंच, एकासना सम्मान व बाल शिविर घोषणा

वह धर्म की आराधना, दान-पुण्य नहीं कर सकते हैं। मंत्री अनिल तातेड़ ने संचालन करते हुए बताया कि नवकार महामंत्र जाप सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक प्रतिदिन गतिमान है। आज दो से तीन बजे तक महिलाओं के लिए प्रश्न मंच रखा गया जिसमें विजेताओं को श्री संघ की ओर से पुरस्कृत किया गया। आज 16 सातियों के 16 एकासना के छठे दिन के एकासना के लाभार्थी श्री वर्धमान महिला मंडल रहे। मंडल के सदस्यों का स्वागत शॉल व माला द्वारा किया गया।

रविवार 3 अगस्त को बच्चों का शिविर सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। 16 सतियों के एकासना के सातवें दिन व्यवस्था आनंद भवन में 12 बजे के बाद लाभार्थी परिवार द्वारा रहेगी। महामंत्री गौतमचंद मुथा ने रविवार 3 अगस्त को भाग्यनगर गौशाला के सभागार में आयोजित होने वाले गुरुदेव मरुधर केसरी मिश्रीलालजी जन्म जयंती एवं गुरुदेव रूपचंदजी जन्म जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का सभी से आग्रह किया। साथ ही बताया कि आनंद भवन में रविवार को प्रवचन नहीं रहेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button