बिना शुल्क भुगतान वाली शराब जब्त

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने गैर शुल्क भुगतान वाली शराब की 48 बोतलों को जब्त किया। एसटीएफ ने बताया कि गोवा से शादनगर होते हुए काचीगुड़ा की ओर बढ़ रही वास्को डि गामा ट्रेन की तलाशी लेते हुए 48 गैर शुल्क भुगतान वाली शराब की बोतलें जब्त की गयीं। एसटीएफ ने बताया कि कुछ लोग गोवा, दिल्ली जाने के दौरान अवैध रूप से गैर शुल्क भुगतान वाली शराब को खरीदकर राज्य में बेचकर लाभ उठा रहे है।

वास्को डि गामा ट्रेन से बरामद हुई 48 शराब बोतलें

एसटीएफ ने तय सीमा से ज्यादा शराब की बोतलें राज्य में लाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। अवसर पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर भिक्षा रेड्डी, वेंकटेश्वरलू, नागराजू, सिकंदराबाद जिला टास्क फोर्स के अधिकारियों ने ट्रेन में यात्रियों की तलाशी लेते हुए उक्त शराब की बोतलों को जब्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button