उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया गया

पेशावर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि फितना अल-ख्वारिज से संबंधित आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर लक्की मारवत जिले में एक अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़े : तकाइची फिर से संभालेंगी जापानी प्रधानमंत्री का पद

फितना-अल-ख्वारिज एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग सरकार द्वारा उन आतंकवादियों के लिए किया जाता है जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंधित हैं।सुरक्षाकर्मियों ने प्रभावी ढंग से लक्ष्य को निशाना बनाया और गोलीबारी के बाद चार आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।बयान में कहा गया है कि ये आतंकवादी इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button